हमें बनाना है बलशाली हिन्दुस्तान
देश हमारा हम बच्चों को करता है आह्वान
हमें बनाना है अपना बलशाली हिन्दुस्तान |
क्षुद्र स्वार्थ के पथ पर भैया नहीं चलेंगे हम
जाति-धर्म की खातिर भैया नहीं लड़ेंगे हम
अपनी प्यारी देश भक्ति पर हमको है अभिमान
हमें बनाना है अपना बलशाली हिन्दुस्तान |
पूरी ताकत से, निष्ठा से हमको आगे बढ़ना है
अभी हमें तों मीलों यारो मीलों हमको चलना है
राष्ट्र हितैषी लक्ष्य हमारा और यही अभियान
हमें बनाना है अपना बलशाली हिन्दुस्तान |
हमें अशिक्षा और गरीबी को है दूर भगाना
जहां कहीं भी अन्धकार हो ज्योति वहां फैलाना
हमें साथियो हर चेहरे पर लाना है मुस्कान
हमें बनाना है अपना बलशाली हिन्दुस्तान |
आओ बहनें आगे आओ भैया आगे आओ
वीर शहीदों के सपनों को पूरा कर दिखलाओ
भारत माता के चरणों में कर दो जीवन दान
हमें बनाना है अपना बलशाली हिन्दुस्तान |
(कानपुर से प्रकाशित मासिक पत्रिका 'बाल साहित्य समीक्षा' के फरबरी 1998 अंक मे प्रकाशित )
No comments:
Post a Comment